{"_id":"609d5c0d8ebc3e8da825aec8","slug":"list-of-children-affected-by-orphans-and-infections-baghpat-news-mrt538123620","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ व संक्रमण से प्रभावित बच्चों का खर्च उठाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ व संक्रमण से प्रभावित बच्चों का खर्च उठाएगी सरकार
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण से प्रभावित नाबालिगों की देखभाल व उनकी शिक्षा का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम ने सभी अधिकारियों को अनाथ व संक्रमण से प्रभावित बच्चों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से सूची जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती या होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के बच्चों का ब्योरा भी एकत्र करने की हिदायत दी है।
प्रमुख सचिव महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिलाधिकारी को कोरोना महामारी से प्रभावित अनाथ 18 साल से कम आयु के बच्चों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सूची 15 मई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि अनाथ बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने गांवों में गठित ग्राम बाल संरक्षण समितियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी जुटाने के लिए कहा है। शासन ने किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड लाइन, 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई को ऐसे बच्चों की जानकारी मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी या बाल कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की जानकारी जुटाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और गैर सरकारी संगठनों की मदद लेने के लिए कहा है। इसके अंतर्गत अनाथ बच्चों के अतिरिक्त ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों अस्पताल या होम आइसोलेशन में भर्ती हैं और उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है उनका भी डाटा तैयार किया जाएगा। प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम राजकमल यादव ने एसपी, सीएमओ, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल कल्याण समिति को बच्चों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों का डाटा तैयार करने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।