फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Linemen accused of extorting money illegally

Baghpat News: लाइनमैनों पर लगाया अवैध वसूली करने का आरोप

Wed, 12 Jun 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Linemen accused of extorting money illegally
-ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कर कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बड़ौत। रंछाड़ गांव में तैनात दो संविदा लाइनमैनों पर कनेक्शन जोड़ने समेत अन्य विभागीय कार्य कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध उगाही, शराब पीकर अभ्रदता करने का आरोप है। इस मामले में ग्रामीणों ने एक्सईएन द्वितीय को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में दो संविदा लाइनमैन हैं, जो शाम होते ही शराब के नशे में हो जाते हैं। इसके बाद दोनों लाइनमैन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देते हैं। आरोप है कि काटे गए कनेक्शन को फिर से जोड़ने, फाल्ट को ठीक करने, फुंके ट्रांसफार्मर काे बदलवाने के नाम पर दोनों लाइनमैन ग्रामीणाें से अवैध वसूली करते हैं। इतना ही नहीं विरोध करने पर अभ्रदता भी करते हैं। साथ ही झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। कुलदीप, दीपक, सुधीर, सोनू, ओमपाल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इन्हें गांव से नहीं हटाया गया तो ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन--
दोनों लाइनमैनों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है, दोनों को नोटिस जारी कर कार्यशैली में बदलाव के लिए कहा गया है। साथ ही उपभोक्ताओं से अवैध वसूली न करने की भी हिदायत दी है। यदि इसके बाद भी उक्त लाइनमैन अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। -नितिन जयसवाल, कार्यवाहक एक्सईएन द्वितीय बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed