फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Line, disrupting the business of a bank ATM

बैंक-एटीएम पर कतार, ठप हुए कारोबार

Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Line, disrupting the business of a bank ATM
रुपये जमा करने और बदलने के लिए लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। नोटबंदी के दसवें दिन भी बैंकों और एटीएम पर लोगों की कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मारामारी जारी है।  देहात में कई बैंक शाखाओं और एटीएम पर हंगामे हुए। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कैश चेंज की रकम कम करने से परेशानी बढ़ गई है। बाजार में छोटे नोट नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही। शुक्रवार को भी नोटबंदी के कारण मारामारी का आलम रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी, पिलाना, अमीनगर सराय, बालैनी, बिनौली, छपरौली और दाहा समेत जिले के पूरे ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों और एटीएम के बाहर लोग कतार में रहें। 
विज्ञापन


अधिकतर बैंकों में कैश खत्म रहा। कई शाखाओं में नोट नहीं बदले गए, जिससे परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैश चेंज की लिमिट चार हजार से बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इसे सिर्फ दो हजार रुपये कर दिया गया। इससे लोगों को झटका लगा है। बैंकों से सिर्फ दो हजार रुपये का  नोट मिलने से बाजार में छोटे नोट दिखाई देने ही बंद हो गए हैं। इसका सारा असर कारोबार पर पड़ा है। दुकानों पर ग्राहक नहीं है। वेंडिंग सीजन में नोटों की कड़की का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत। हजार व पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद शुक्रवार को भी ग्राहकों ने बिनौली रोड स्थित कैनरा बैंक शाखा पर बैंक अफसरों द्वारा पैसे खत्म करने की बात पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोग उलझ गए। हंगामा बढ़ता देख बैंक अधिकारी बैकफुट पर आ गए और लाइन मेें लगे ग्राहकों को रुपये बांटने शुरू किए। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

बडे़ नोटों पर प्रतिबंध लगने के बाद रुपये बदलने और लेने के लिए बैंकों व एटीएम के सामने लगी लाइनें टूटने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को कैनरा बैंक शाखा पर रुपये खत्म होने की सूचना पर ग्राहकों हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर दांगी का कहना था कि लोग सुबह से शाम तक बैंकों मेें इस उम्मीद पर लंबी लाइन मेें खडे़ रहते हैं कि उन्हें पैसे मिल जाएंगे, लेकिन बैंक कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि  बैंक कर्मचारी बडे़ व्यापारियों व दुकानदारों को आसानी से रुपये उपलब्ध करा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग उनसे भी उलझ गए।

  हंगामा बढ़ता देख बैंक कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और ग्राहकों रुपये बांटने शुरू कर दिए, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान अंकित, राजेश, सुरेश, मामचंद, सुखवीर, अमरपाल, आजाद, अनिल, सोहनपाल, अरविंद, प्रकाश, भोपाल, नेत्रपाल रहे। खेकड़ा। शुक्रवार को नगर क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं में सुबह सात बजे से ही नोट बदलवाने को लेकर लोगो ं की लंबी लाइनें लग गई थी। बैंक शाखाओं के खुलने पर जब शाखा प्रबंधकों ने कहा कि जिस बैंक मंे खाता है, उसी बैंक मे संबंधित व्यक्ति के पुराने नोट बदले जाएंगे।  


कुछ देर बाद ही वहा लगी लंबी लाइनें छटनी शुरू हो गई। बैंक शाखाओं के बाहर दिन भर खाता धारको की पुराने नोट बदलवाने के लिए भीड़ लगी रहीं और कुछ देर मे ही धनराशि खत्म होने के कारण खाता धारको ंको मायूस होकर लौटना पड़ा। साथ ही अनेक लोगो ने बैंक शाखाओ के बाहर इकटठा होकर जमकर विरोध जताया। नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा का खाता धारको की धक्का मुक्की के चलते गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। बोबी, फारूख, हंसराज, संजय, कुलदीप, यामीन, उमेश, सुनील रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed