{"_id":"6942a32a009f11d7a20d60c1","slug":"life-cannot-be-redeemed-without-devotion-to-god-chandramati-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-143641-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की भक्ति के बिना नहीं होता जीवन का उद्धार : चंद्रमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की भक्ति के बिना नहीं होता जीवन का उद्धार : चंद्रमति
विज्ञापन
फोटो नंबर 17केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान की भक्ति के बिना जीवन का उद्धार नही होता। भगवान की भक्ति करने पर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मोहित जैन, महेश जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन मौजूद रहे।