{"_id":"648ca26ca635d287e20e7066","slug":"letter-sent-to-cane-commissioner-for-issuing-rc-of-malkapur-mill-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2370-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मलकपुर मिल की आरसी जारी करने के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मलकपुर मिल की आरसी जारी करने के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र भेजा
विज्ञापन
- मिल पर सत्र 2022-23 का 47702.90 लाख रुपये का बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को इस सत्र के गन्ना बकाया का भुगतान न करने पर मलकपुर मिल के खिलाफ आरसी जारी करने के लिए आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने मिल को किसानों के बकाए का ब्याज सहित भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रशासन के मिल को गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए जाने के बाद भी मलकपुर मिल ने सत्र 2022-23 के गन्ना मूल्य भुगतान नही किया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मलकपुर मिल पर इस सत्र का किसानों का 45211.18 लाख, ब्याज 1761.53 लाख और अवशेष गन्ना विकास अंशदान 703.50 लाख रुपये, गन्ना विकास अंशदान का ब्याज 26.69 लाख रुपये सहित 47702.90 लाख रुपये का बकाया है। मिल को पहले भी किसानों के गन्ना बकाया का ब्याज सहित भुगतान करने के निर्देश दिए थे, मगर मिल ने किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया है। जिस पर गन्ना आयुक्त को मिल की आरसी जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। मिल द्वारा किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी । संवाद