फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard's body found in field, villagers in panic

Baghpat News: खेत में मिला तेंदुए का शव, दहशत में ग्रामीण

Tue, 22 Jul 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Leopard's body found in field, villagers in panic
गोपालपुर खडाना में किसान के खेत में मृत पडा तेंदुआ। स्रोत:ग्रामीण
- गोपालपुर खड़ाना गांव तेंदुए का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। गोपालपुर खड़ाना गांव में एक खेत में तेंदुए का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। शव मिलने के बाद ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोपालपुर खड़ाना गांव के जंगल में सोमवार को सुभाष के खेत पर तेंदुए का शव पड़ा मिला। खेत में चारा लेने पहुंचे किसान मलखान ने जैसे ही वहां तेंदुए का शव देखा तो उसके होश उड़ गए और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण खेत में पहुंचे और तेंदुए के पास जाने की किसी हिम्मत नहीं हुई। बाद में काफी हिम्म्त करने के बाद तेंदुए के पास पहुंचे तो वह मृत मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के शव से दुर्गंध आ रही थी और देखने से ऐसा लग रहा था कि दो दिन पहले मौत हुई हो। तेंदुए की मौत कोई जहरीला भोजन खाने से हुई है। सूचना मिलने के बाद बड़ौत रेंजर सुनेंद्र कुमार, तालिब खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए। रेंजरसुनेंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

- पहले भी मिल चुके है तेंदुए के शव
जिले में तेंदुए के शव मिलने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार तेंदुए के शव मिल चुके है। यहां हिसावदा, रमाला सहित कई गांवों में शव मिले है। इससे ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed