फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard spotted in Jagos village, villagers frightened

जागोस गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण भयभीत

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Jagos village, villagers frightened
बड़ौत (बागपत)। जागोस गांव में शुक्रवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामवासी शोर मचाते हुए लाठी बल्लम लेकर खेतों की तरफ दौड़े तो तेंदुआ गन्ने के खेतों से दौड़ता हुआ यमुना नदी की तरफ भाग गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी नरेंद्र शर्मा, सुमेर, राम बाबू, अमीचंद, जगदीश, राजेंद्र, अनिल मुखिया, यशपाल, मदन पाल आदि ने बताया कि शुक्रवार की रात तेंदुआ यमुना खादर से निकलकर गांव में घुसने की कोशिश कर रहा था। खेत पर रखवाली के लिए गए किसानों ने उसे देख कर शोर मचा दिया। गांव से ग्रामीण भी लाठी बल्लम लेकर दौड़े तो तेंदुआ यमुना खादर की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों का फोन स्विच ऑफ मिले। सूचना नहीं दी जा सकी। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार जंगल में तेंदुआ दिखाई दे चुका है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने की मांग की। इस संबंध रेंजर मदनपाल ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी है। अब जानकारी मिली है तो टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed