फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard cubs at play

भड़ल में खेलते मिले तेंदुए के शावक

Thu, 02 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Leopard cubs at play
(कैरीकेचर) - फोटो : amar ujala
बागपत के दोघट के भड़ल के जंगल में चारा लेने गई महिलाओं ने ईंख के खेत में तेंदुए के दो शावकों को खेलते देखा। महिलाएं खतरा भांपकर उल्टे पैर दौड़ पड़ीं। एक दिन पहले ही यहां जंगल में मृत कुत्ता पाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने इसका शिकार किया है। इससे किसान दहशत में हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह भड़ल गांव की कुछ महिलाएं खेत में चारा लेने गई थीं। गांव के डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि रामकली और अन्य महिलाएं सुबह करीब 10:30 बजे दौड़ते हुए उनकी ट्यूबवेल पर पहुंचीं। महिलाओं का कहना था कि ईख के खेत में उन्होंने तेंदुए के दो बच्चे खेलते हुए देखे हैं। ग्रामीण महिलाओं के बताए खेत की ओर जाने का साहस तत्काल नहीं जुटा सके।

विज्ञापन


पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद किसान महिलाओं के बताए स्थान पर पहुंचे, लेकिन वहां शावक नहीं मिले। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तेंदुए ने पहले ही कई कुत्तों का शिकार कर लिया है। उधर, वन विभाग की टीम भी गांव नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेंदुए को देखते ही भागे पुलिसकर्मी
मोरना (ब्यूरो)। गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ जाने से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्राइवर ने गाड़ी को साइड से निकालकर तेज गति से भगा ले गया। तेंदुआ दिखाई देने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। भोरकहेडी-लक्सर मार्ग पर बुधवार रात शुक्रताल चौकी इंचार्ज विजयपाल अत्री पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी से गश्त कर रहे थे।

योगेंद्रनगर के मुख्य मार्ग के सामने पहुंचे तो अचानक चल रही गाड़ी के सौ मीटर दूर जंगल से तेंदुआ निकलकर सड़क की बीचोबीच आकर खड़ा हो गया। गाड़ी चालक सतेंद्र ने होशियारी का परिचय देते हुए तेज गति से गाड़ी को सड़क के बीच बैठे तेंदुए की बगल से निकालकर भगा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed