{"_id":"641f469b068f9208560c4154","slug":"legislator-assessed-the-loss-of-crops-baghpat-news-c-14-1-168251-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विधायक ने किया फसलों के नुकसान का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विधायक ने किया फसलों के नुकसान का आकलन
Sun, 26 Mar 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खराब हुई गेहूं की फसल देखते विधायक योगेश धामा
बागपत। बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का आकलन करने के लिए शनिवार को भाजपा विधायक योगेश धामा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ खेतों में पहुंचे। विधायक ने कहा कि फसल के नुकसान का सही आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
भाजपा विधायक योगेश धामा ने शनिवार को जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव के साथ दौलतपुर, रोशनगढ़, दत्तनगर गांव के खेतों में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल 80 फीसदी, गेहूं की फसल में 65 से 70 फीसदी नुकसान मिला है।
जिसके लिए राजस्व और कृषि विभाग की समिति कमेटी गठित की गई है, जो नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाएगी और उसी के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा योगेश धामा ने किसानों के नुकसान को लेकर डीएम से भी वार्ता की। कहा कि फसल में 35 फीसदी से अधिक नुकसान वाले किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।