{"_id":"629508495f4bd43ba5221b23","slug":"lawyers-strike-after-getting-notice-to-remove-kiosks-from-road-baghpat-news-mrt5908374125","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के घेराव का एलान करते ही चले लोग, पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के घेराव का एलान करते ही चले लोग, पुलिस के रोकने पर धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। बाछौड़ गांव में महिला गीता और उसकी दो बेटियों स्वाति व प्रीति की सोमवार को आयोजित तेरहवीं की रस्म में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग भड़क गए और थाने का घेराव करने का एलान कर दिया। लोग थाने की तरफ जाने लगे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होने पर पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत किया।
बाछौड़ गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शोक सभा में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब व अन्य राज्यों से भी समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने मां व दो बेटियों को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार और दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की। इसी दौरान ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने का एलान कर दिया। सभी थाने की तरफ चल दिए, पुलिस कर्मियाें में हड़कंप मच गया। उन्हाेंने थाने जा रहे ग्रामीणों को स्कूल के बाहर ही रोक लिया गया। ग्रामीण थाने जाने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। सीओ युवराज सिंह ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान जितेंद्र पाल सिंह घागी, बलविंदर सिंह सिद्धू, मनमीत सिंह, यशपाल पांचाल, जयपाल पांचाल, मनीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
15 जून तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
बाछौड़ गांव पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र और भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह ने मां व दो बेटियों की आत्महत्या का मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष उठाने की बात कही। सीओ ने एसपी से बातचीत कराई। एसपी ने दस दिन में एसआईटी जांच पूरी होने का आश्वासन दिया। इस पर 15 जून तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस व अन्य को सजा दिलाएंगे: सांसद
परिवार को सांत्वना देने भाजपा सांसद डॉ सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या किया जाना बेहद दुखद है। वे भी दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के पक्ष में हैं। उन्होंने महक सिंह को बताया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी और जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। उन्होंने थाने के एसआई को भी सख्त सजा दिलाने की बात कही। बाछौड़ के बाद सांसद हलालपुर गए और करंट लगने से रिटायर्ड दरोगा की मौत होने पर परिजनों को सांत्वना दी।