फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyers put a lock on the registry office

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर जड़ा ताला, विरोध-प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lawyers put a lock on the registry office
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बागपत उपनिबंधक कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना-प्रदर्शन करते अधिवक्? - फोटो : BAGHPAT
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, कार्य से विरत भी रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना जरूरी है। हाईकोर्ट इलाहाबाद में होने के कारण वादकारियों को आर्थिक नुकसान के साथ समय की बर्बादी होती है।

बैंच की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस मौके पर बार जिलाध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल, आजाद धामा, देवेंद्र आर्य, पुनीत शर्मा, महेश कुमार, संजय सिंह पंवार, प्रशांत चौधरी व सागर तोमर मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्दपाल तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्रित हुए और विरोध जलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी भी की और आक्रोश जताया। इस अवसर पर धर्मवीर तोमर, सत्यपाल पंवार, रोहित तोमर, दिनेश तेामर, राममेहर, सत्यपाल सिंह मान, रामकुमार तोमर, ब्रह्मपाल, वीरेंद्र चौहान, अमित वशिष्ठ, दिनेश, गौरव तोमर, सुशील, नीरज तोमर, कुलदीप खोखर, प्रदीप, रविन्द्र शर्मा, कुलदीप उज्ज्वल शामिल रहे। वहीं, खेकड़ा में न्यू तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सुरेंद्र धामा, लोकेंद्र ढाका, नवाब सिंह, विनोद बंसल, परमजीत धामा, सरदार सिंह, सौरभ यादव, नरेंद्र त्यागी, राजेश कुमार, विशाल धामा, हरीश कुमार, परमजीत धामा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed