फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Last chance for Intermediate practical exam

Baghpat News: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अंतिम मौका

Thu, 03 Apr 2025 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 03 Apr 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Last chance for Intermediate practical exam
-सात व आठ अप्रैल को बागपत व बड़ौत में होगी परीक्षा, दस पर्यवेक्षक नियुक्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के उन विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया जाएगा, जो प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। इनकी सात और आठ अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं।
प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि फरवरी महीने में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई थीं। जिले में विभिन्न विषयों में करीब दो सौ से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं, जो परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे। उन विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। सात और आठ अप्रैल को बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व बड़ौत के जनता वैदिक इंटर काॅलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भूगोल, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर की परीक्षा होगी। जबकि बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में कृषि शस्य विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए मेरठ मंडल कार्यालय से शुभम सिंह, रूबी रानी, प्रीति, डा. प्रीति शर्मा, विक्रम सिंह व बागपत डीआईओएस कार्यालय से राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह द्वितीय, पंकज शर्मा, विवेक कुमार को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इनकी निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed