फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lalita got inspiration from Arjuna Awardi aunty

मौसी कविता चहल को मिला अर्जुन अवार्ड तो ललिता भी बन गई बॉक्सर

Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lalita got inspiration from Arjuna Awardi aunty
राजस्थान निवासी गोल्ड मेडल विजेता महिला बॉक्सर ललिता - फोटो : BAGHPAT
अर्जुन अवार्डी मौसी से मिली ललिता को प्रेरणा
विज्ञापन

बागपत। प्रतियोगिता की बेस्ट बॉक्सर चुनी गईं ललिता को रिंग में उतरने के लिए प्रेरित करने वाली और उनकी मौसी अर्जुन अवार्डी कविता चहर हैं। ललिता कहती है कि ओलंपिक का पदक जीतना लक्ष्य है। टीम इंडिया की ओर से खेलना चाहती हैं।

राजस्थान के चुरू की रहने वाली ललिता ने 60-64 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी महीने ललिता ने केरल में सीनियर नेशनल में गोल्ड जीता था। ललिता की मां संतोष देवी हरियाणा के भिवानी जिले के नीमड़ी गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी चुरू के किसान विनोद कुमार के साथ हुई। ललिता बताती है कि मौसी कविता चहल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी रही हैं। मौसी को अर्जुन अवार्ड मिला और पूरे देश ने सम्मान किया तो उसे भी बॉक्सिंग में कुछ करने की ललक जगी। वह जो भी है, मौसी की बदौलत है। बेस्ट बॉक्सर का खिताब दिए जाने से ललिता गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed