फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lakhs worth of goods stolen from shops in Tateri and Nirpura

टीरी व निरपुड़ा में दुकानों से लाखों का सामान चोरी

Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of goods stolen from shops in Tateri and Nirpura
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे और दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में चोरों ने चार किराना की दुकानों से लाखों का माल समेट लिया। पीड़ित दुकानदारों ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के मेन बाजार में चोरों ने किराना व्यापारी नरेंद्र कुमार की दुकान की छत उखाड़कर 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। व्यापारी ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे नगर में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने उन्हें दुकान का गेट खुले रहने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान की छत उखड़ी देख उनके होश उड़ गया।चोर उनकी दुकान से चार हजार रुपये, एक बैट्री, दस-दस किलो के बेसन के कट्टे सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, निरपुड़ा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। चोर बाजार में इकबाल सिंह राणा के मेडिकल स्टोर से नगदी व दवाई, ओमवीर प्रजापति की परचून की दुकान से सामान और बेगराज प्रजापति की दुकान से विद्युत मोटर, कटर मशीन चोरी कर ले गए। दुकानदारों को बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना को लेकर दुकानदारों में आक्रोश है। उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed