फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Laborer stabbed to death in dispute over molestation

Baghpat News: छेड़छाड़ के विरोध पर हुए विवाद में मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Laborer stabbed to death in dispute over molestation
आयशा कॉलोनी निवासी मृतक शहजाद का फाइलफोटो
-बागपत की आयशा कालोनी का रहने वाला युवक करता था नौरोजपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी
विज्ञापन

-कालोनी में कई दिन पहले हुआ था विवाद, एक दिन पहले ही मारने की धमकी देकर की हत्या
-परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले तीन भाईयों व उनके पिता के खिलाफ कराया मुकदमा
फोटो एक की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कालोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कई दिन पहले हुए विवाद में ईंट भट्ठा मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में तीन भाईयों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
आयशा कालोनी में रहने वाला शहजाद (19) नौरोजपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले तीन भाई और उनका पिता वहां पहुंचे। उन्होंने शहजाद को अलग बुलाकर पहले बातचीत की और उसके बाद पेट में चाकुओं से कई वार किए। उसको चाकुओं से गोदने के बाद आरोपी भाग गए। वहां शहजाद की आवाज सुनकर आये साथी मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल शहजाद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद ने दम तोड़ दिया। उधर मृतक के पिता हासिम ने बताया कि पड़ोसी इकबाल के बेटा जुबेर उनके परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते थे। जिसका पता चलने पर उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया। इसी बात को लेकर शहजाद का जुबेर के साथ कई दिन पहले झगड़ा हो गया था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन जुबेर का परिवार तभी से शहजाद से रंजिश रखता था। इस मामले में इकबाल और उसके बेटे जुबेर, जिशान व अहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
मृतक के परिजनों ने बताया कि छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुए विवाद में इकबाल के बेटों ने शुक्रवार को शहजाद के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद शनिवार की सुबह शहजाद मजदूरी पर चला गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई।
जमीन पर गिरने तक करते रहे चाकुओं से वार
ईंट भट्ठे पर शहजाद को एक तरफ बुलाकर बात करते हुए ही उस पर हमला कर दिया गया। बताया कि शहजाद के जमीन पर गिरने तक हमलावर चाकू से वार करते रहे और गिरने के बाद भी कई वार किये। जिसे दस से अधिक बार चाकू मारा गया।

वर्जन-
तहरीर के आधार पर इकबाल और उसके बेटे जुबेर, जिशान और अहसान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विजय चौधरी, सीओ बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed