{"_id":"6480db17a58a9dd8900b12a4","slug":"labor-department-officials-accused-of-taking-rs-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2070-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रम विभाग के अधिकारियों पर रुपये लेने का आरोप लगा शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रम विभाग के अधिकारियों पर रुपये लेने का आरोप लगा शिकायत की
Thu, 08 Jun 2023 01:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:18 PM IST
सार
ईंट-भट्ठा संचालक ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर जांच के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पैसे लेते हुए कैमरे में हुआ कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईंट-भट्ठा संचालक ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर जांच के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। उसने मामले में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रमाला गांव के रहने वाले ईंट-भट्ठा संचालक बिट्टू उर्फ उपेंद्र चौहान ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि उसके ईंट-भट्ठे पर कुछ मजदूरों ने पेशगी लेने के बाद मजदूरी करने से मना कर दिया था। आरोप लगाया कि कुछ मजदूरों ने ऑनलाइन पोर्टल पर ईंट-भट्ठे पर बंधक बनाकर रखने की शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva Murder: डॉन मुन्ना बजरंगी का साथ मिलते ही बढ़ गई थीं जीवा की ख्वाहिशें, अब अतीक-अशरफ की तरह मारा
विज्ञापन
श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम 13 अप्रैल को उनके भट्ठे पर पहुंची। जहां अधिकारियों को कोई भी मजदूर बंधक नहीं मिला। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उससे जांच के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की।
आरोप लगाया कि उसने 15 हजार रुपये तभी दे दिये, जबकि बाकी रकम दो दिन में देने का अल्टीमेटम दिया गया। आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस मामले में ईंट-भट्ठा संचालक ने जिलाधिकारी से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ईंट-भट्ठे पर जांच के दौरान मेरे और टीम पर हमला करने के साथ अभद्रता की गई थी। जिसका मुकदमा बागपत कोतवाली में दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही दबाव बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच के नाम पर रुपये मांगने के आरोप बेबुनियाद है। - विनीता सिंह, सहायक श्रमायुक्त।