{"_id":"60fb06928ebc3e5878411cc4","slug":"kovid-negative-report-necessary-for-jalabhishek-baghpat-news-mrt548718426","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक को 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक को 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पुरा मंदिर समिति के पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनारोधी टीकाकरण कराने वाले भी कर सकेंगे जलाभिषेक
पुरा महादेव मंदिर समिति ने लिया निर्णय, मंदिर के बाहर नहीं लगेंगी दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में स्थानीय श्रद्धालु सावन के सोमवारों और शिवरात्रि पर जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोरोनारोधी टीकाकरण या 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश किया जा सकेगा। यह जानकारी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
कावंड़ यात्रा स्थगित होने के बाद पुरा महादेव मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने को लेकर काफी दिनों से असमंजस बना हुआ था। मंदिर समिति के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए निर्णय किया कि स्थानीय और श्रद्धालु मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल के साथ जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रद्धालु मंदिर में मास्क लगाकर प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर और मेला क्षेत्र के बाहर पूजा-अर्चना की सामग्री व प्रसाद की दुकानें भी बंद रहेंगी, भंडारे भी नहीं लगेंगे। जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को वैक्सीन लगी होनी जरूरी है। उन्हें 72 घंटे पहले की कोविड निगेटिव की रिपोर्ट होना जरूरी है। श्रद्धालु अपने घर से ही जलाभिषेक करने के लिए सामग्री लेकर आएंगे। मंदिर की किसी भी वस्तु को हाथ लगाने से बचेंगे। कमेटी अध्यक्ष ने शिवभक्तों से अपील की कि महामारी के मद्देनजर अपने गांव में या आसपास के शिवालयों में ही जलाभिषेक करने की कोशिश करें। इस अवसर पर कमेटी सचिव संजीव शर्मा, ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल मलिक, कृष्णपाल मलिक, गुलबीर मलिक आदि मौजूद रहे।