फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kit will be distributed to suspected children

संदिग्ध बच्चों को वितरित की जाएगी किट

Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kit will be distributed to suspected children
बागपत। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में पीआईसीयू के अलावा सभी सीएचसी में बेड आरक्षित किए गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर सर्वे अभियान चलाकर संदिग्ध बच्चों को किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील बताई जा रही है। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बच्चों के लिए जिला अस्पताल में पीआईसीयू तैयार कराया जा रहा है। शासन स्तर से 26 जून तक उपकरण मिलने के बाद एक जुलाई की पीआईसीयू शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा जिले की प्रत्येक सीएचसी में ऑक्सीजन व्यवस्था और बेड आरक्षित किए गए है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए है। शासन स्तर से बच्चों के लिए दवाइयां भिजवा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर सर्वे अभियान का प्लान तैयार किया जा रहा है। सर्वे के दौरान टीमें घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर संदिग्ध बच्चों को किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed