{"_id":"5f2c44778ebc3eaae33207be","slug":"kishanpur-biral-s-daughter-achieved-44th-rank-in-upsc-baraut-news-mrt4949809110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर बिराल की बेटी ने यूपीएससी में हासिल की 44वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर बिराल की बेटी ने यूपीएससी में हासिल की 44वीं रैंक
विज्ञापन
अनीशा तोमर।
- फोटो : BARAUT
एसएसबी के डीआईजी की बेटी है अनीसा, गांव में खुशी की लहर दौड़ी
बड़ौत (बागपत)। किशनपुर बराल गांव में बृहस्पतिवार को सोशल डिस्टेंस के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमें यूपीएससी के परिणाम में गांव की बेटी द्वारा 44वीं रैंक हासिल करने पर खुशी जतायी गयी। साथ ही बेटी के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने बताया कि पूर्व सेना अफसर चौधरी राज सिंह की पौत्री एवं एसएसबी के डीआईजी अनिल तोमर की पुत्री अनीसा तोमर ने यूपीएससी के आए परिणाम में 44 वीं रैंक हासिल कर गांव का नाम जनपद में ही नहीं देश में रोशन किया है। अनीशा तोमर के चयन को लेकर गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता अनिल तोमर दिल्ली एसएसबी के हेड क्वार्टर में डीआईजी हैं। इससे पूर्व अनिल तोमर एनएसजी में ब्रिगेडियर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान एवं इतिहासकार डॉ. महक सिंह देव तोमर ने बताया कि अनीसा तोमर उनकी पौत्री हैं। राज सिंह उनके सगे भाई हैं। अनीसा तोमर बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने लगी थी। पहली बार उसका चयन नहीं हुआ था। यह उसका दूसरा प्रयास था। इस प्रयास में सफल हो गई। किशनपुर बराल गांव में अनीसा तोमर दूसरी आईएएस बनी हैं। इससे पहले गांव के प्रोफेसर रिछपाल सिंह के पुत्र अनिल तोमर आईएएस हैं।