{"_id":"575871cc4f1c1b1f349c5675","slug":"kiln-workers-demand-minimum-wage-raised","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूरों ने उठाई न्यूनतम वेतन की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूरों ने उठाई न्यूनतम वेतन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बागपत में एसडीएम कार्यालय पर धरना देते भट्ठा मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कार्यालय पर ईंट भट्ठा मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मजदूरों ने न्यूनतम वेतन का भुगतान देने की मांग की।
ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले ईंट भट्ठा मजदूर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा किया। प्रवीण कुमार आजाद ने बताया भट्ठा मजदूरों का शोषण हो रहा है। पांच माह कार्य करने के बाद भी नए रेट का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2014 और 2015 का न्यूनतम बोनस का भी भुगतान नहीं हुआ है। श्रम विभाग किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है।
शिकायतों के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मांगों को लेकर मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। धरना प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जावेद, साजिद, अली जान, मेहंदी हसन, असगर, नरेश, राजबीर, सुरेंद्र, जितेंद्र, ओमपाल, वीरेंद्र, देशपाल आदि मौजूद रहे।