फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kiln owners should not be harassed in the name of bonded labour and child labour: Neeraj Nain

बंधुआ श्रम व बाल श्रम के नाम पर भट्ठा मालिकों का न किया जाए उत्पीड़न : नीरज नैन

Wed, 05 Nov 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kiln owners should not be harassed in the name of bonded labour and child labour: Neeraj Nain
बागपत के वात्सायन पैलेस में ईंट निर्माता समिति की बैठक को संबो​धित करते डिप्टी लेबर कमिश्नर राज
- शहर के वात्स्यायन पैलेस में ईंट निर्माता समिति की बैठक में श्रम विभाग के अफसरों के सामने रखी समस्या
विज्ञापन

- सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, नीरज नैन महामंत्री व विनोद गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यायन पैलेस में मंगलवार को ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। भट्ठा मालिकों ने उप श्रमायुक्त के सामने बंधुआ श्रम व बाल श्रम के नाम पर होने वाले उत्पीड़न की समस्या रखते हुए इसे रोकने की मांग की। वहीं सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
बैठक में उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा और सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने भट्ठा मालिकों की समस्या को सुना। ईंट भट्ठा मालिकों ने बंधुआ श्रम व बाल श्रम के नाम पर हो रहे गलत तरीके से उत्पीड़न की समस्या रखी। समिति के महामंत्री नीरज नैन ने बताया कि कुछ मजदूर बिना भट्ठे पर आए ही घर बैठे बंधुआ श्रम की झूठी शिकायत दर्ज कराते हैं, जिससे उनका उत्पीड़न किया जाता है। इसके बाद उनसे रुपये मांगे जाते हैं। कहा कि कार्रवाई से पहले इस तरह की शिकायतों की जांच की जाए और झूठी शिकायत करने वाले मजदूरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने कहा कि भट्ठा मालिकों को समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। वहीं श्रम कानून की जानकारी देते हुए विभाग का सहयोग करने की अपील की। साथ ही झूठी शिकायत पर भट्ठा मालिकों का उत्पीड़न नहीं होने देने का आश्वासन दिया। वहीं सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र सिंह को फिर से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नीरज नैन को महामंत्री व विनोद गोयल को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आनंदपाल राणा, इंद्रपाल ठेकेदार, विनोद जैन, कुलदीप शर्मा, ओम सिंह राणा, नवीन गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed