{"_id":"64d140a85dc21a68f403ec04","slug":"kherki-is-the-first-village-where-cameras-are-installed-at-every-intersection-and-road-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4011-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेड़की ऐसा पहला गांव, जहां हर चौराहे व रास्ते में कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेड़की ऐसा पहला गांव, जहां हर चौराहे व रास्ते में कैमरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सुरक्षा के लिए खेड़की गांव की पंचायत ने बड़ा कदम उठाया। जहां गलियों से लेकर मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। जिले में खेड़की सीसीटीवी कैमरों वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई। वहां कैमरों लगवाने के बाद सोमवार को एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने उद्घाटन किया। जहां अन्य ग्राम प्रधानों ने भी जल्द कैमरे लगवाने की बात कहीं।
गांवों में होने वाली गतिविधियों और सुरक्षा को लेकर शासन ने ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश जारी किए थे। जिसमें खेड़की ग्राम प्रधान आशीष शर्मा ने जिले में सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पहल की। उन्होंने गांव में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए और ग्राम पंचायत में उनका कंट्रोल रूम स्थापित कराया। जिसके चलते सोमवार को सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया और पौधरोपण किया। एसपी ने अन्य ग्राम प्रधानों से भी अपनी ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। जहां अन्य ग्राम प्रधान भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए तैयार हो गए। इस माौके पर एएसपी मनीष मिश्र, प्रताप सिंह प्रधान, हसरत प्रधान, सतबीर सिंह प्रधान, संदीप, संदीप समेत अन्य मौजूद रहे।
सभी ग्राम पंचायतों में लगवाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश जारी किए थे। खेड़की गांव में सीसीटीवी कैमरे लग गए है, जबकि अन्य गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे जल्द लगवा दिए जाएंगे।