फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khekra supply stopped for four hours due to fault

फाल्ट आने पर खेकड़ा की आपूर्ति चार घंटे रही बंद

Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Khekra supply stopped for four hours due to fault
फाल्ट आने पर खेकड़ा की आपूर्ति चार घंटे रही बंद
विज्ञापन

खेकड़ा। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से नगर की विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। इससे नगरवासियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर की अधिकांश विद्युत लाइनें, खंभे जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। बारिश के साथ हवा चलते ही विद्युत लाइनेें और खंभे टूट जाते हैं। इस कारण नगर की विद्युत आपूर्ति लगभग रोजाना ही बाधित रहती है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बड़ागांव रोड पर उच्च क्षमता की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण नगर की आपूर्ति ठप हो गई। पता लगने पर विद्युत निगम के लाइनमैन फाल्ट दूर करने में लग गए। करीब चार घंटे बाद उन्हें लाइन में फाल्ट मिला। इसके बाद उन्होंने लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति को चालू कराया। गर्मी में चार घंटे तक आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि बारिश के कारण लाइनों में फाल्ट आ रहे हैं। फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed