{"_id":"6ae8f34e47ed863aa701cbeb","slug":"khekda-katha-road-to-be-widened-at-a-cost-of-rs-871-crore-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161676-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा-काठा मार्ग का 8.71 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा-काठा मार्ग का 8.71 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा-काठा मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने आठ करोड़ 71 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। यह प्रस्ताव विधायक योगेश धामा ने दिया था।
लोक निर्माण विभाग जल्द ही कार्य शुरू करने के लिए निविदा जारी करेगा। यह मार्ग पांच किलोमीटर लंबा है। पहले खेकड़ा-काठा संपर्क मार्ग में जगह-जगह गड्ढे थे। मार्ग की चौड़ाई भी काफी कम थी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक योगेश धामा ने शासन को पत्र भेजा था।
विधायक के प्रयासों के बाद बजट की स्वीकृति मिली है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि बजट स्वीकृत हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।