{"_id":"6554b314785948d4930b768e","slug":"khatauli-mill-paid-sugarcane-price-of-rs-4437-crore-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7180-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खतौली मिल ने किया 44.37 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खतौली मिल ने किया 44.37 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। खतौली चीनी मिल ने नए पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का 12 दिन का 44.37 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। भुगतान समय पर मिलने से किसान खुश हैं।
चौगामा क्षेत्र का गन्ना खरीद रही खतौली चीनी मिल ने इस बार भी नए पेराई सत्र का भुगतान सबसे पहले किसानों के खातों में भेजा है। खतौली मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 27 अक्तूबर को शुरू हुआ था, जिसमें 13 अक्तूबर तक खरीदे गए 22 लाख क्विंतल गन्ने का 44.37 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है ताकि समय पर किसान गन्ने की कटाई कर अगेती गेंहू की फसल की बुआई करा सकें। उधर, नए पेराई सत्र में मिल में डाले गये गन्ने का समय पर भुगतान होने से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।