फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kharmas, auspicious works will stop from December 16

Baghpat News: 16 दिसंबर से खरमास, मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

Wed, 14 Dec 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kharmas, auspicious works will stop from December 16
पंडित राजकुमार शास्त्री - फोटो : BAGHPAT
बागपत। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान सभी मांगलिक कार्य जैसे सगाई, विवाह, निर्माण कार्यों पर विराम लग जाएगा। 14 जनवरी को सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करने पर मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में खरमास को खराब मास और शुभ कार्यों के लिए अनुचित समय माना जाता है। खरमास में ग्रहों और नक्षत्रों की धरती से दूरी होने के कारण इस मास में शुभ कार्य नहीं किया जाता हैं। खरमास में विवाह, सगाई जनेऊ, गृह प्रवेश, लग्न, मुंडन और मंगल कार्यों पर भी रोक लग जाती है।
विज्ञापन

16 दिसंबर को सुबह 9:58 बजे खरमास शुरू होगा। खरमास के समय सूर्य की चाल धीमी हो जाती है, इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। खरमास में पूजा पाठ, मंत्र साधना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रंथों के अनुसार सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की गति कम हो जाती है। सूर्य की इस गति का जीवन पर भी पड़ता है। कुंडली में कोई दोष होने पर खरमास में पूजा पाठ करा सकते है और खरमास में दान पुण्य करना शुभ माना जाता है।

खरमास में पीपल पेड़ की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। खरमास में तुलसी पर जल अर्पित करने और शाम में दीपक जलाने से दुखों का निवारण होता है। पूजन के दौरान ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करने जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed