{"_id":"56ef06ba4f1c1bd047f1511b","slug":"kekdha-academy-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा एकेडमी ने मैच जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा एकेडमी ने मैच जीता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में आयोजित क्रिकेट मैच की विजयी टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
रविवार को नगर के एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्घाटन एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित पैंतीस ओवर के मैच में इक्कीस ओवर में सभी विकेट खोकर एक सौ पांच रन बनाये।
बल्लेबाज गौरव ने पैंतालीस, प्रवीन अठारह एवं साहिल ने बारह रन का योगदान दिया। खेकड़ा एकेडमी के गेंदबाज विपुल ने तीन एवं कपिल और निखिल ने दो दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बल्लेबाज निखिल के नाबाद 41, सैनी के 18 एवं रोहित के 14 रन की बदौलत मैच 18वें ओवर में एक सौ छह रन बनाकर जीत लिया।
लक्ष्य एकेडमी के गेंदबाज गौरव ने पांच, प्रिंस कौशिक ने दो और प्रवीन ने एक विकेट लिया। गौरव वर्मा मैन ऑफ दा मैन रहे। अंपायरिंग तनीष और मोहित ने की। इस दौरान बागपत क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव जितेंद्र कौशिक समेत अनेक दर्शक मौजूद रहे।