{"_id":"656dbe3140f6ab655603b768","slug":"kasturba-gandhi-vidyalaya-students-will-visit-taj-in-agra-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7752-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आगरा में ताज का दीदार करेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आगरा में ताज का दीदार करेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के दोनों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं आगरा में ताज का दीदार करेंगी। इसके लिए छात्राओं का एक समूह मंगलवार सुबह आगरा के लिए रवाना होगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निदेशालय की तरफ से कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालयों की छात्राओं को ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराने का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके बाद समिति की बैठक में छपरौली और बड़ौत के विद्यालयों की छात्राओं को आगरा के ताजमहल का भ्रमण कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 90 छात्राओं का समूह मंगलवार को आगरा के ताज महल का भ्रमण करने जाएगा। इसके बाद तारीख निर्धारित कर बड़ौत के विद्यालय की छात्राओं को भी भ्रमण पर भेजा जाएगा।