फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kalash Yatra taken out at the beginning of Bhagwat Katha

भागवत कथा के शुभारंभ पर गांव मे निकाली गई कलश यात्रा

Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out at the beginning of Bhagwat Katha
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव फिरोजपुर स्थित वनखंडी बाबा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं कलश के साथ शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कलश यात्रा मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान पूर्वक शुरू हुई। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा ने समूचे गांव में भ्रमण किया। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं। यात्रा में शामिल ग्रामीण श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष कर बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों पर अबीर गुलाल उड़ाकर झूम रहे थे। करीब तीन घंटे भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में कथावाचक स्वामी दिनेशाचार्य महाराज ने मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराई। मुख्य यजमान कश्मीरी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय शम्भूदयाल त्यागी रहीं। इसके बाद भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक ने महिला, पुरुष श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया। सैकड़ों ग्रामीणों ने भागवत कथा सुनकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर संजीव कुमार, आशुतोष कुमार, आनंद, हरनंद, किशन, श्याम, सुरेश, महेश कुमार, सचिन, भरत, दीपक, गोलू, अंकित, श्वेता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed