{"_id":"68e109ea5fa07c0a41086c65","slug":"jyot-kalash-yatra-was-welcomed-on-reaching-the-town-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-139661-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ज्योत कलश यात्रा का कस्बे में पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ज्योत कलश यात्रा का कस्बे में पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन
-हरिद्वार के शांतिकुंज से टटीरी के गायत्री शक्तिपीठ में पहुंची कलश यात्रा
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। हरिद्वार के शांतिकुंज से कस्बे के गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को ज्योत कलश रथ यात्रा का पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूजा करने के बाद प्रसाद वितरित किया।
हरिद्वार से मेवला, निबाली, पदड़ा होते हुए नंगला बड़ी से होते हुए ज्योत कलश रथ यात्रा गायत्री शक्तिपीठ में पहुंचने पर डॉक्टर मास्टर मनोज कुमार ने पूजन कराया। बताया कि ज्योत कलश रथ यात्रा भारतीय संस्कृति एकता और आध्यात्मिक चेतना, व्यक्ति, परिवार व समाज निर्माण का संदेश दे रही है। हम सभी को देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। रथ यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और फिर लोगाें को एक-एक दीप जलाकर दिया। इसके बाद लोगों ने अपने घर पर दीप को रखा। इस दौरान राकेश कुमार, अमन सिंह, रामनाथ, बाबूराम, पंडित अंकुर शर्मा, शारदा, सीमा आदि मौजूद रहे।