फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant reached Baghpat, consoled the families of the dead

बागपत पहुंचे जयंत, मृतकों के परिवारों को दी सांत्वना

Tue, 20 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jayant reached Baghpat, consoled the families of the dead
सांकरौद में मृतक छात्रों के परिजनों को सांत्वना देते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत/खेकड़ा/चांदीनगर/दोघट। रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह सोमवार को बागपत पहुंचे। जहां उन्होंने सांकरौद, ढिकौली, दोघट और बड़ौत में अर्द्धसैनिक बल के जवान, छात्र और भाकियू के संस्थापक के दामाद समेत अन्य के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

सांकरौद में छात्र अभिनव और रोबिन को बागपत में परीक्षा देने जाते समय एक ट्रक ने कुचल दिया था। हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई थी। सोमवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सांकरौद में पहुंचे और मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी। इसके अलावा सोमवार गांव के ही विपिन की बीमारी के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

चौधरी जयंत ने उसके पिता जोगेंद्र से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, खाप चौधरी जितेंद्र धामा, देवेंद्र धामा, सुखबीर गठीना, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, यशवीर सिंह, ओमबीर ढाका, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, अश्विनी तोमर, अरूण तोमर, आसिफ चौधरी, सुरेश राणा, धर्मबीर सिंह, आनंद छिल्लर, रणबीर सिंह मौजूद रहे। इसके बाद वह ढिकौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने असम राइफल के जवान रहे ढिकौली निवासी बिजेंद्र सिंह ढाका के निधन पर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के आवास पर उनकी दिवगंत पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर धनौरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, गौरव तोमर, जयवीर सिंह, मोहित मुखिया रहे।
उन्होंने बावली गांव में सीआरपीएफ के कांस्टेबल आकाश तोमर की हृदय गति रुकने से मौत होने पर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। अरुण तोमर के चचेरे भाई विक्की की कुछ दिन पहले हृदयगति रुकने से मौत होने पर वहां जाकर भी सांत्वना दी। मौके पर डॉ. यशवीर सिंह, सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल, अरुण तोमर बॉबी, डॉ साहब सिंह, प्रवेंद्र तोमर, गौरव तोमर, विकास बाछौड़, बसंत तोमर, मास्टर मनोज तोमर, सुरेश राणा रहे।

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने दोघट कस्बे में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के पिता चौधरी शिवकुमार सिंह के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर राजू सिरसली, सुरेश मलिक, विरेंद्र राणा, सुरेश राणा, आनंद छिल्लर, मोहित मुखिया, राजा पहलवान, गौरव राठी, धर्मेंद्र राठी, देवेंद्र प्रधान, राजीव प्रधान, राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed