फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant got the sports hall inaugurated, the sports department refused to accept it

Baghpat News: क्रीड़ा हॉल का जयंत से उद्घाटन कराया, खेल विभाग ने लेने से किया इंकार

Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jayant got the sports hall inaugurated, the sports department refused to accept it
बागपत। कलक्ट्रेट के पास बने बहुद्देशयीय क्रीड़ा हॉल की तकनीकि जांच कराए बिना ही केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से उद्घाटन करा दिया गया। अब खेल विभाग ने उसे जांच के बिना अपने अधीन लेने से इंकार कर दिया। उसका सीएसआर फंड से नवनिर्माण कराने वाला बैंक भी जांच के नाम पर पीछे हट रहा है। इस तरह मामला फंसता दिख रहा है। इस पर खेल अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास बने बहुद्देशयीय क्रीड़ा हॉल पिछले पांच साल से बंद पड़ा था और यहां खिलाड़ी भी खेल का अभ्यास तक नहीं कर पा रहे थे। फिर एक बैंक ने सीएसआर फंड के 60 लाख रुपये से अधिक बजट से क्रीड़ा हॉल की हालत सुधारी। वहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी आदि कोर्ट का निर्माण किया गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से अधिकारियों ने पिछले महीने क्रीड़ा हाॅल का उद्घाटन करा दिया। इससे उम्मीद जगी थी कि युवाओं के खेलने के लिए क्रीड़ा हॉल खोल दिया जाएगा। मगर उद्घाटन के बाद भी क्रीड़ा हॉल को खेल विभाग ने अपने अधीन लेने से इंकार कर दिया। खेल विभाग ने साफ कहा है कि पहले इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी और उसके बाद ही वह इसे अपने अधीन लेंगे। ऐसे में खिलाड़ियों को ठीक से अभ्यास करने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


-हस्तांतरित होने से पहले होती है तकनीकी जांच
यदि किसी भवन का निर्माण होता है तो उसको हस्तांतरित करने से पहले तकनीकी जांच होती है। यहां बहुद्देशयीय क्रीड़ा हॉल की जांच कराए बिना ही बैंक खेल विभाग को हस्तांतरित करना चाहता है, लेकिन खेल विभाग ने जांच रिपोर्ट के बिना अपने अधीन लेने से मना कर दिया है। ऐसे में बैंक व खेल विभाग के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अब क्रीड़ा अधिकारी ने डीएम, सीडीओ व विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्जन
बहुद्देशयीय क्रीड़ा हॉल की जब तक तकनीकी जांच नहीं होगी तब तक खेल विभाग के अधीन नहीं लिया जाएगा। बैंक के अधिकारियों को जांच कराने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं। इसलिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। -अमित कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed