फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant created political stir by posting the photo of lathicharge

Baghpat News: जयंत ने लाठीचार्ज का फोटो पोस्ट करके राजनीतिक हलचल बढ़ाई

Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jayant created political stir by posting the photo of lathicharge
जयंत सिंह ने डाली पोस्ट, बाद में डिलीट की गई। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : मृतका सुप्रिया का फाइल फोटो।
बागपत। रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने रविवार शाम को फेसबुक पर लाठीचार्ज का फोटो पोस्ट करके राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। वह फोटो हाथरस कांड के दौरान उनको रास्ते में रोकने व उनपर लाठीचार्ज करने के दौरान का था। उसको डालते हुए जयंत ने लिखा कि चुनौती की लाठी, कौशल है सारथी।
विज्ञापन

जयंत ने रविवार शाम को यह फोटो डाला तो कार्यकर्ता भी इसका कारण नहीं समझ सके। इसका कारण जानने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। इसलिए ही केवल छह मिनट में 318 लोगों ने उस पोस्ट लाइक किया और 44 लोगों ने उसपर कमेंट्स किए। इसके अलावा नौ लोगों ने उसे शेयर कर दिया और उसका स्क्रीन शॉट लेकर व्हाट्स एप ग्रुपों में शेयर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

राजनीतिक लोगों में इस पोस्ट की चर्चा शुरू हो गई तो उसे कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया। मगर, उसके बाद भी स्क्रीन शॉट शेयर होता रहा और सपा के नेताओं ने स्क्रीन शॉट पोस्ट करके चुटकी लेते हुए कहा कि पुराना दर्द बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर यह भी चर्चा शुरू हो गई कि छपरौली में 12 फरवरी को होने वाले चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम रद्द होने की टीस दिखाई दी। कोई अभी तक बड़ौत में निर्वाण महोत्सव हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए घोषणा नहीं होने पर नाराजगी की बात कह रहा है। वहीं रालोद का कोई भी नेता इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed