फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jayant c

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हो बदलाव: जयंत चौधरी

Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
jayant c
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हो बदलाव : जयंत चौधरी
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते समय हुई अंशिका की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी फजलपुर सुंदरनगर पहुंचे। उन्होंने अंशिका को श्रद्धांजलि दी और पिता रामबीर सिंह को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार को भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। अब तो पुलिस आधुनिक हो चुकी है, फिर भी पांच किमी दौड़ का क्या औचित्य है। महाराष्ट्र में जब बदलाव हो सकता है, तो यूपी में क्यों नहीं। इस बारे में उन्होंने प्रदेश के सीएम को पत्र लिखा है। जयंत ने अंशिका के परिजनों की आर्थिक मदद व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इसके बाद जयंत ने सिरसली गांव पहुंचकर सड़क हादसे में दरोगा आनंद प्रकाश, रघुनाथ व सतबीर कश्यप की मौत होने पर उनके परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद जयंत चौधरी बावली गांव पहुंचे और सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मपाल सिंह तोमर के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय तोमर, वीरपाल राठी, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, अरुण तोमर बॉबी, मनोज तोमर, सुरेश राणा, सुखवीर सिंह गठीना, अहमद हमीद, सुरेश मलिक, संजीव मान, मोहित मुखिया, विकास प्रधान, आदित्य सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed