फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jauhari's BP Singhal Indoor Shooting Range made Games Training Center of India

जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज को बनाया गया खेलों इंडिया का प्रशिक्षण केंद्र

Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jauhari's BP Singhal Indoor Shooting Range made Games Training Center of India
बिनौली। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र राइफल एसोसिएशन जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज को खेलों इंडिया का प्रशिक्षण केंद्र बनाया है। इससे शूटरों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

शूटिंग के द्रोणाचार्य व बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी के संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया सांई का प्रशिक्षण केंद्र होने के साथ साथ अब रेंज को ओलंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा चलाई गई खेलों इंडिया का निशानेबाजी का प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया गया है। 41 इंटरनेशनल और अनगिनत नेशनल स्तर के शूटर तैयार करने की बदौलत रेंज को यह उपलब्धि प्राप्त होना जनपद के लिए गौरव की बात है। खेलों इंडिया ने संपूर्ण देश में 59 प्रशिक्षण केंद्र बनाए हैं, इनमें जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज व गॉडविन स्कूल मेरठ की शूटिंग रेंज को प्रशिक्षु निशानेबाजों का केंद्र बनाया है। सरकार खेलों इंडिया की ओर से रेंज को आधुनिक रूप से तैयार की जाएगी। इसमें मोट्रिंग, सीसीटीवी कैमरे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगे। आगामी आठ सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से टीम आकर कोच के चयन के लिए साक्षात्कार करेगी। उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया के प्रशिक्षण केंद्र बनने से शूटिंग खेल प्रतिभाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed