{"_id":"6453f359f56fe4560708c194","slug":"jat-sabha-will-support-players-and-former-governor-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-936-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खिलाड़ियों और पूर्व राज्यपाल का समर्थन करेगी जाट सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खिलाड़ियों और पूर्व राज्यपाल का समर्थन करेगी जाट सभा
Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 04 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
बागपत। जाट भवन में बृहस्पतिवार को जिला जाट सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पहलवानों की मांगों को लेकर चल रहे धरने और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का समर्थन करने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने कहा कि मांगों को लेकर महिला और पुरुष पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। बुधवार रात दिल्ली पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। कहा कि यह इसलिए किया जा रहा है, जिससे वह धरना खत्म कर दें। जिससे जाट समाज और किसान वर्ग में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों की मांगों को मानकर न्याय करना चाहिए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई के नोटिस जारी करके दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह पूर्व राज्यपाल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला जाट सभा पहलवानों की मांग का समर्थन करती है। बैठक में रामनिवास, नगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, शीशपाल तोमर, जयवीर सिंह मौजूद रहे।