फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   janmashtami celebrated

कान्हाओं ने फोड़ी मटकी

Sat, 05 Sep 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 05 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
janmashtami celebrated
बागपत के शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका एवं गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर बच्चों ने कभी राम बनके, मैय्या यशोदा, राधा नाचेगी, छोटी-छोटी गैया जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल, प्रदीप कुमार, बबलेश, राजीव, ब्रह्मसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


लक्ष्य पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, नृत्य के माध्यम से अपने कर्म पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। एसपीसी डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बीबीए विभाग में भाषण, नाटक, संगीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संस्था के पूर्व प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य डाक्टर अनिल चौहान, समाजसेवी राकेश चौहान मौजूद रहे। एनएस पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन एवं नृत्य के अलावा मटकी फोड़ में हिस्सा लिया। आईपीएस पब्लिक स्कूल काठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, नाटक के अलावा भगवान श्रीकृष्ण व राधा का वेश धारण किए छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया।

डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाक्टर एमके गुप्ता ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने महंगाई की मार, बेटी घर की शान नाटिका का मंचन किया। इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा-कृष्ण बने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री जैन इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। दिनेश चंद शर्मा, सुरेश चंद, राजेंद्र कुमार, अर्चना, अलका शर्मा, ज्योति मलिक, रमन चौधरी मौजूद रहे।

योगीनाथ विद्यापीठ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अलावा नृत्य में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्कूल में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एससी बोस पब्लिक स्कूल में कृष्ण झूला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अन्नु और भूमिका को प्रथम, तन्नु व अनु को द्वितीय तथा अंशु व विकास को तृतीय चुना गया।


इस मौके पर रेणु चौधरी, प्रवीन कुमार, भावना, प्रभा, रीना आर्य मौजूद रहीं। डीएवी इंटर कालेज, शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, बसंत वैली पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। उधर. अमीनगर सराय के चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झांकियां निकाली। सर्वप्रथम हांडी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सुदामा मिलन, गोवर्धन तथा बरसाना में आने पर उनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed