{"_id":"604cf86f8ebc3e8ceb0ed79f","slug":"janjagaran-rath-yatra-organized-for-the-demand-for-reservation-baghpat-news-mrt5297601198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की मांग को लेकर जनजागरण रथ यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की मांग को लेकर जनजागरण रथ यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में कश्यप निषाद सहित अन्य समुदायों के आरक्षण की मांग को लेकर चौगामा क्षेत्र में आरक्षण जन जागरण ज्योति रथ यात्रा निकाली गई।
रथ यात्रा क्षेत्र के आदमपुर, रहतना, पलड़ी, मांगरौली, पुसार, आजमपुर मुलसम गांवों में निकाली गई। यात्रा आदमपुर से शुरू होकर पलड़ी में पहुंची। नुक्कड़ बैठक कर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इलाहाबाद की रैली में आरक्षण देने का वादा किया था। वर्ष 2014 में नितिन गडकरी व सुषमा स्वराज ने मछुआ विजन पेश कर देश में अनुसूचित जाति को आरक्षण देने की बात कही थी। इसके बावजूद भी कश्यप निषाद, प्रजापति समुदाय, राजभर समुदाय, पाल समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरक्षण लागू न करने पर विधान सभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के कार्य करेंगे। इस मौके पर जयभगवान कश्यप, देवेंद्र कश्यप, प्रदीप कश्यप, धर्मवीर कश्यप, सुरेशपाल, सतपाल, अशोक, सुशील, संजीव, दिनेश, अंकित, राकेश आदि मौजूद रहे।