फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jain sant angry on barbed wire

कंटीले तारों पर भड़के जैन मुनि

Tue, 07 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jain sant angry on barbed wire
कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत करते जैन मुनि मैत्री प्रभ सागर महाराज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुजरात से लौटते समय बागपत पहुंचे जैन प्रभ सागर महाराज ने कहा देश की सीमा की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड के तारों का इस्तेमाल खेतों में किया जा रहा है। इससे गोवंश इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने डीएम से तारों को प्रतिबंधित करने की मांग की। 
विज्ञापन


मैत्री प्रभ सागर महाराज सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कहा जनपद में कुछ लोग तेजाब से बुझे ब्लेड के तारों का इस्तेमाल फसलों की सुरक्षा के बहाने इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने खेतों से ब्लेड के तारों की बाढ़ को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से तारों की बाढ़ के विरोध में समाजसेवियों पर हुए मुकदमे को वापस लेने, अवैध रूप से कब्जाई गई गौशाला की जमीन को कब्जा मुक्त कराने, देसी गायों की नस्लों को नष्ट होने से बचाने, फसलों को नष्ट होने से बचाने के लिए हिंसा रहित अन्य कोई विकल्प अपनाने, गौशाला या गौसदन का निर्माण सरकार और गैर सरकारी संस्थाओं से कराने, ब्लेड के तारों का निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि मांगें नहीं मानी है तो वह धरना और अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। उनके साथ डॉ. आरआरडी उपाध्याय, अंकुर शर्मा, रोहित, मोहित खोखर, मनीष, बिट्टू, रोहित, नरेश, रामपाल, धर्मबीर, आशीष आदि रहे। 


जान के खतरे की जताई आशंका
मैत्री प्रभ सागर महाराज ने अफसरों से कहा खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी जान को खतरा है, क्योंकि वह देश व्यापी यांत्रिक कत्लखानों का विरोध कर रहे हैं। उन पर कई बार हमला भी हो चुका है। धमकी भी मिलती रहती है, उन्होंने सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed