फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jai Achalasan released Smriti Granth

जय अचलासन ग्रंथ का किया विमोचन

Sun, 27 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jai Achalasan released Smriti Granth
नगर में चातुर्मास के लिए विराजमान संघ के संचालक नरेश चंद्र महाराज के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बड़ौत। जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने धर्मनगरी बड़ौत में चातुर्मास के लिए विराजमान मनोहर व्याख्यानी गुरु सुदर्शन संघ के संचालक गुरुदेव नरेश चंद्र महाराज और सुधीर मुनि महाराज आदि ठाणा पांच के शुभ सानिध्य में शनिवार को गुरु सुदर्शन के अनमोल शिष्य प्रवचन प्रभावक अचल मुनि महाराज के जीवन दर्शन पर आधारित जय अचलासन स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया।

इस दौरान गुरु सुदर्शन संघ के संचालक नरेश चंद्र महाराज ने कहा कि अचल मुनि हमारे गुरु सुदर्शन संघ की शान थे, उनके चले जाने से जो स्थान साधु समाज में रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। विमोचन समारोह का संचालन करते हुए डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि पूज्य गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के परम शिष्य अचल मुनि महाराज का पंजाब के लुधियाना शहर में अचानक देवलोक गमन हो गया था, उनकी स्मृति में विमल विवेक पत्रिका का स्वतंत्र विशेषांक जय अचलासन स्मृति ग्रंथ के रूप में प्रकाशित किया। इसके लेखक जय मुनि महाराज हैं। ग्रंथ का सफल संपादन वीरेंद्र मुनि महाराज ने किया। विमोचन कर्ताओं में स्थानकवासी जैन समाज बड़ौत शहर के अध्यक्ष घसीटु मल जैन, मंडी संघ के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, महामंत्री संजय जैन, सुभाष चंद जैन ,संघ संचालक महाराज के जेष्ठ भाई देवेंद्र जैन, अशोक जैन, सोहन पाल जैन, श्री मनोज जैन, डॉ. अमित राय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed