फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ITBP Narela won Kabaddi match

आईटीबीपी नरेला ने जीता कबड्डी मुकाबला

Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
ITBP Narela won Kabaddi match
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी में आयोजित मैत्री कबड्डी प्रतियोगिता में आईटीबीपी नरेला और बसी क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आईटीबीपी की टीम ने 12 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बसी स्थित निर्माणाधीन कंवरसैन कबड्डी स्टेडियम में आईटीबीपी नरेला एवं बसी क्लब की टीम के बीच रोमांचक मैत्री मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। आईटीबीपी नरेला की टीम ने 41-29 से जीत दर्ज की। दौराला सीओ सरगम नैन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बसी टीम के कोच उपेंद्र कुमार, आईटीबीपी टीम के कोच संजीव कुमार के अलावा यूपी पुलिस की टीम के खिलाड़ी राहुल व कविंद्र रेफरी की भूमिका में रहे। इस दौरान राजेश नैन, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह, पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह, सुभाष कुमार, महक सिंह उस्ताद, वीरेंद्र सिंह, साहब सिंह, अशोक कुमार, कालूराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed