फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ITBP defeated Bulandshahr in the inaugural match

उद्घाटन मैच में आईटीबीपी ने बुलंदशहर को हराया

Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
ITBP defeated Bulandshahr in the inaugural match
तेड़ा गांव में दो दिवसीय ऑल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। तेड़ा गांव के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय प्रथम बाबा कर्म गिर समाधि ऑल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुकाबला आईटीबीपी की टीम ने जीता।

जिला हैंडबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा विधायक योगेश धामा और शूटर दादी चंद्रो तोमर ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उद्घाटन मुकाबला आईटीबीपी और लोधी राजपूत क्लब बुलंदशहर के बीच हुआ। इसमें 26-16 के अंतर से आईटीबीपी की टीम विजयी रही। सीआर क्लब सोनीपत की टीम ने डीएन क्लब गाजियाबाद को 19-9 के अंतर से हराया। आरके क्लब बागपत की टीम ने लोधी राजपूत क्लब को कांटे के मुकाबले में 20-19 के अंतर से हराया। डब्लूडब्लूई रेसलर कविता दलाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इंटरनेशनल रेफरी जितेंद्र चिकारा, अक्षय चौधरी, पप्पल चौधरी, सोविन्द्र सोलंकी, वरुण मोघा, दीपक कुमार, जितेंद्र गिरि, अरविंद सोलंकी, अमरजीत कुमार, रामकुमार, अरुण गोस्वामी, विजय, राकेश, बबलू प्रधान, विनोद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed