Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Famous 'Bhagatji Halwai' of Baghpat swindled out of Rs 31 lakh; case registered against seven individuals

यूपी: बागपत के मशहूर भगतजी हलवाई से 31 लाख रुपये की ठगी, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट; ऐसे दिया झांसा

Fri, 06 Nov 2026 09:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Nov 2026 09:18 PM IST
सार

Baghpat News: एक कंपनी में निवेश कराकर एक लाख रुपये महीना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर भगतजी हलवाई उर्फ देवेंद्र कुमार से ठगी की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Famous 'Bhagatji Halwai' of Baghpat swindled out of Rs 31 lakh; case registered against seven individuals
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बागपत स्थित अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले भगतजी हलवाई उर्फ देवेंद्र कुमार से एक कंपनी में निवेश कराकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर कर्मवीर सिंह, मोहम्मद फैजान, शमशाद, अजय वर्मा, गुकेश त्यागी, नितिन, दीपक दहिया, सचिन राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मवीर सिंह दिल्ली कड़कड़डूमा कोर्ट में कर्मी है। मार्च 2022 में कर्मवीर ने उनसे मिलकर ई-स्टोर कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए 25 लाख रुपये निवेश कर एक लाख रुपये महीना लाभ लेने और बाद में जमा की गई रकम वापस मिलने के बारे में बताया। इसके बारे में ई-स्टोर कंपनी से जुड़े कई लोगों से मिलवाया। इसके बाद बार-बार आकर निवेश करने के लिए मनाया। इसके बाद दुकान में कंपनी का स्टोर खोल लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कर्मवीर समेत अन्य लोगों के कहने पर कंपनी में 25.77 लाख रुपये निवेश कर दिए। अक्तूबर 2023 में कर्मवीर समेत अन्य लोग स्टोर से सामान निकालकर ले गए। इसके बाद एक लाख रुपये महीना लाभ भी नहीं दिलाया गया। उन्होंने फोन कर संपर्क किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही निवेश किए गए 25 लाख रुपये, दुकान के किराए, बिजली के बिल समेत 31 लाख रुपये वापस देने से मना कर दिया।
 
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि कर्मवीर सिंह निवासी कबीर आश्रम अग्रवाल मंडी टटीरी, नोएडा निवासी मोहम्मद फैजान, शमशाद, अजय वर्मा, गुकेश त्यागी, नितिन, दीपक दहिया, सचिन राणा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
यूपी: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, कुल 121 विषयों के होंगे पेपर; जानें कहां देख सकते हैं डेटशीट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed