फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation report of threat to MLA was submitted to SP

विधायक योगेश धामा को धमकी दिए जाने के मामले की जांच पूरी

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation report of threat to MLA was submitted to SP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा को धमकी दिए जाने के मामले की जांच पूरी हो गई है। कुख्यात सुनील राठी पर धामा ने धमकी देने का आरोप लगाया था। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। विधायक ने स्थानीय पुलिस से इस मामले में शिकायत नहीं की थी।

विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कहा था कि कुख्यात सुनील राठी से जान का खतरा है। इसके अलावा डीजीपी से भी शिकायत की गई थी। विधायक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा था। विधायक का कहना था कि तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी मोबाइल चला रहा है। इससे पहले बदरखा के देशपाल खोखर और तुगाना गांव के परमवीर की हत्या में सुनील राठी का नाम सामने आ चुका है। एसपी अजय कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को दी थी। सीओ का कहना है कि इस मामले की जांच पूरी हो गई है। उन्होंने रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। रिपोर्ट गोपनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed