फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Intruded into the house, beaten for protesting

घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Intruded into the house, beaten for protesting
घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर के बड़ागांव मार्ग पर रेलवे फाटक के पास युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। तभी मौके पर पीड़िता का पति पहुंच गया तो आरोपी से उसकी मारपीट हो गई। इसमें आरोपी युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

रेलवे फाटक के पास पीड़िता पति साथ रहती है। शुक्रवार दोपहर विवाहिता घर में अकेली थी। तभी एक युवक घर पर घुस गया और विवाहिता को अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो युवक ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसी बीच अचानक विवाहिता का पति मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर आरोपी युवक भागने लगा तो विवाहिता के पति ने उसे दबोच लिया। इस दौरान दोनों के बीच खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में आरोपी युवक के सिर पर डंडा लगने से वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराया। दोनों पक्षों ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंच एक दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाली के एसएसआई मुनेश पंवार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed