फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Interstate Vehicle Theft Gang Busted in Baghpat: Two Arrested After Encounter in Badaut

बड़ौत में पुलिस मुठभेड़: अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 11 Nov 2025 10:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 11 Nov 2025 10:08 AM IST
सार

बड़ौत पुलिस ने सोमवार रात की मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। आरोपियों से पांच चोरी की बाइक, एक स्कूटी, पार्ट्स और दो तमंचे बरामद हुए। दोनों आरोपी लंबे समय से बागपत और दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय थे।

विज्ञापन
Interstate Vehicle Theft Gang Busted in Baghpat: Two Arrested After Encounter in Badaut
Baghpat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घायल अवस्था में पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ सोनू निवासी चांदनहेड़ी और इंतजार निवासी हलालपुर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने इनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स और दो तमंचे .315 बोर मय कारतूस बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में मेहरदीन निवासी कोकव विहार गोल मस्जिद बीस फुटा रोड बड़ौत और बादल तोमर निवासी गंगाखेड़ी की मोटरसाइकिलें भी शामिल बताई गई हैं।

विज्ञापन

सीओ विजय कुमार के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से बागपत और दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हुए हैं। ये चुराई गई मोटरसाइकिलों को या तो फर्जी दस्तावेजों के साथ बेचते थे या उन्हें काटकर पार्ट्स के रूप में सप्लाई किया करते थे।

 

पुलिस को पूछताछ से गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed