फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ink thrown on Maharana Pratap's hoarding in Fatehpur

फतेहपुर में महाराणा प्रताप के होर्डिंग पर फेंकी स्याही

Sat, 21 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ink thrown on Maharana Pratap's hoarding in Fatehpur
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में महाराण प्रताप के चित्र से स्याई साफ करते पुलिसकर? - फोटो : BAGHPAT
सिंघावली अहीर थाने की पुलिस ने स्याही को होर्डिंग से साफ कराया
विज्ञापन

पुलिस ने जांच भी शुरू की, राजपूत समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में चित्तौड़ के राजा महाराणा प्रताप के होर्डिंग पर असामाजिक तत्वों ने स्याही फेंक दी। इससे राजपूत समाज में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्याही को साफ कराया। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर गांव के बाहर महाराणा प्रताप का होर्डिंग लगा है। रवा राजपूत चौबीसी क्षेत्र की ओर से यह होर्डिंग लगाया गया था। शनिवार को दोपहर असामाजिक लोगों ने इस होर्डिंग पर स्याही फेंक दी, जिससे रवा राजपूत समाज के लोगों के बीच आक्रोश बन गया। एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश ने बताया कि होर्डिंग को साफ करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह घिनौनी करतूत
रवा राजपूत संगठन एवं रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि महापुरुषों की मूर्तियों के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है। यह घिनौनी करतूत है। महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सभी के होते हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed