{"_id":"61f2cc19eb76de1829538ad1","slug":"infected-dios-kept-training-polling-personnel-baghpat-news-mrt574827861","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देते रहे संक्रमित डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देते रहे संक्रमित डीआईओएस
विज्ञापन
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित मतदान कर्मियों को प्रशिक?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमित जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह बृहस्पतिवार को गेटवे इंटरनेशन स्कूल में मतदान कर्मियों को चुनाव का प्रशिक्षण देते रहे। इस दौरान डीएम राजकमल यादव, सीडीओ रंजीत सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी संपर्क में आए। जिससे मतदान कर्मियों व अधिकारियों में संक्रमण की आशंका है। उधर, डीआईओएस का कहना है कि उनकी तबीयत खराब चल रही थी, संक्रमण के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी नहीं दी।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मतदानकर्मियों का दो दिन का प्रशिक्षण शुरू किया गया था। इसमें प्रशिक्षकों ने मतदानकर्मियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया। बृहस्पतिवार को पहले दिन कोरोना संक्रमित जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मतदानकर्मियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डीएम राजकमल यादव, सीडीओ रंजीत सिंह के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त मतदानकर्मी संपर्क में आए। जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने सोमवार में कोरोना की जांच कराई थी, मगर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें संक्रमण की जानकारी नहीं दी है। जानकारी न होने के कारण वह प्रशिक्षण में गए थे। वहीं, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि डीआईओएस की रिपोर्ट बृहस्पतिवार सुबह पॉजिटिव आई थी। उन्हें शाम को संक्रमण के बारे में सूचित कर दिया है।
115 संक्रमित मिले, 313 सक्रिय मामले
बागपत। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लधवाड़ी के एक युवक, तुगाना की महिला, फतेहपुर चक का एक युवक, पुराना कस्बा बागपत की एक महिला, बिहारीपुर की एक महिला व एक बुजुर्ग, सिसाना गांव का एक युवक, भजन विहार बागपत की एक महिला, निनाना गांव की एक महिला व एक व्यक्ति, मीतली गांव का एक व्यक्ति, डौला गांव की एक महिला, खेकड़ा का एक युवक, अब्दुलपुर का एक युवक, माता कॉलोनी बागपत की एक महिला, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का एक कर्मचारी, माता कॉलोनी की एक महिला और पुराना कस्बा बागपत का एक युवक संक्रमित मिला है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।