फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   industry news

Baghpat News: अमेरिका के टैरिफ में उछाल से बागपत के कारोबार में गिरावट

Fri, 08 Aug 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
industry news
बागपत। अमेरिका में भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों पर पहले 25 और 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा से जिले के कारोबार को बड़ा झटका लग है। इससे अमेरिका की कंपनियों से मिले उत्पादों के करीब 50 करोड़ रुपये के पुराने ऑर्डर फिलहाल अटक गए हैं। उनको भेजने में फिलहाल उद्यमी हिचक रहे हैं और इसके अलावा नए ऑर्डर भी नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

एक जनपद-एक उत्पाद योजना में शामिल घरेलू साज सज्जा के उत्पादों के लिए कई कंपनियां संचालित हैं। इनमें तैयार होने वाली बेडशीट, पर्दे, कुशन कवर, तौलिये, पत्थर से बनी मूर्तियां और अन्य उत्पादों की अमेरिका में अच्छी मांग है।
विज्ञापन

यहां से साल में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों का निर्यात भी किया जाता है, मगर अमेरिका के टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद उद्यमियों की चिंता भी बढ़ गई है। इससे करीब 50 करोड़ रुपये के ऑर्डर अभी रोक दिए गए। कई कंपनियों ने माल तैयार करना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed