{"_id":"64c019306b242d88bc0e7194","slug":"industry-brothers-expressed-anger-in-the-meeting-regarding-power-problems-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3562-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजली समस्याओं को लेकर उद्योग बंधुओं ने बैठक में रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजली समस्याओं को लेकर उद्योग बंधुओं ने बैठक में रोष जताया
विज्ञापन
बागपत। उद्योग बंधुओं की बैठक में बिजली समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। जिसपर डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली की समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उद्यमियों ने सड़क, पेयजल समस्या समेत अन्य समस्याएं उठाई।
उद्योग बंधुओं की बैठक में मंगलवार को उद्यमियों ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष ऊर्जा निगम पर गलत तरीके से 15 लाख रुपये का बिल भेजने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि बिल ठीक कराने के लिए छह महीने से लगातार चक्कर लगा रहा है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट लग रहे है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दस दिन में बिल की समस्या व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था नहीं होने और अन्य कार्य पूरे नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण अधिकारियों पर डीएम ने नाराजगी जताई। जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल निगम के अधिकारियों से जवाब तलब भी किया और जल्द से जल्द व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में निवाड़ा गांव के ट्रक खड़े होने का मुद्दा भी उठाया गया। जिस पर डीएम ने पुलिस और एआरटीओ को रोजाना कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाए।
चार सप्ताह में नक्शे पास करें अधिकारी
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उद्यमियों को नक्शा पास कराने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में नक्शा पास होना चाहिए। जिसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बाबूराम शर्मा, अश्वनी शर्मा, संजीव गोस्वामी, लोकेश, शरद जैन समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।